खेल

KL Rahul कब बंधेंगे शादी के बंधन में, जानिए

टीम इंडिया के स्टार बैटर केएल राहुल 23 जनवरी को शादी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से ब्रेक लिया है। शादी के बाद वे फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे।

दोबारा जब वे क्रिकेट फील्ड पर उतरेंगें तो उनका प्रदर्शन बेहतर होगा या कमतर?

इसका सटीक जवाब तो समय के साथ ही पता चलेगा। फिलहाल हम यह देख सकते हैं कि राहुल के साथ भारतीय टीम में खेले स्टार खिलाड़ियों के करियर पर मैरेज का क्या इफेक्ट रहा था। इसके लिए हमने तीन नाम शॉर्ट लिस्ट किए हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी। इन खलाड़ियों का शादी के पहले भी अच्छा खासा करियर रहा और शादी के बाद भी।

सबसे पहले राहुल की शादी से जुड़ी ये जरूरी सूचना

केएल राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी से 23 जनवरी को शादी करेंगे। अथिया दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। 21 जनवरी को दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। उनकी शादी में कुछ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया है।23 जनवरी को शादी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से ब्रेक लिया है। शादी के बाद वे फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे


Related Articles

Back to top button