
Jitan Ram Manjhi : कल दलित संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। ऐसे में नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भारत बंद का विरोध किया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि हम लोग 18 जाति मांग करते हैं कि हम लोग अलग हैं। हमको अलग कर दीजिए। साथ ही तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि हम उनके बंद का समर्थन कैसे करेंगे ? जो D4 लोग है वो आज तक गुलछर्रे उड़ा रहे हैं और हमारे लोग थूक चाट रहे हैं। थूक से सत्तू सान कर खा रहे हैं। हम लोग 18 जाति मांग करते हैं कि हम लोग अलग हैं। हमको अलग कर दीजिए और वो लोग जो गुलछर्रे उड़ा रहा हैं, वही लोग आंदोलन कर रहे हैं। जीतन राम मांझी ने साफ कहा कि हमलोग इस आंदोलन का विरोध ही करेंगे।
तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
जीतन राम मांझी ने कहा कि एक हिलेरियस क्राइम है। ऐसी घटना नहीं होना चाहिए। हम भी सरकार से मांग करते हैं इस पर कड़ी कार्रवाई की जाए और इस तरह की घटना नहीं हो। तेजस्वी यादव विरोध के अलावा और क्या बोलेंगे? वह अपने पिताजी के काल को क्यों नहीं याद करते हैं. 2005 के पहले के शासन को भी याद करना चाहिए।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप