JEE Main 2023 Result: रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

Share

JEE Main 2023 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन सेशन 2 का रिजल्ट आज ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

यहां देखें JEE Main 2023 Result:

6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को NTA ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में JEE Main 2023 सत्र 2 का आयोजन किया था। अगर आपको जेईई मेन आंसर की 2023 के लेकर कोई आपत्ति है, तो आप आज, 21 अप्रैल, 2023 तक इसे दर्ज करा सकते हैं। आपको बता दें कि इसके लिए उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। शिकायतों के आधार पर एनटीए अंतिम आंसर की और परिणाम जल्द ही घोषित कर देगा।

इसी बीच आपको ये जानकारी बता दें कि IIT गुवाहाटी 30 अप्रैल को JEE एडवांस्ड 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा।

जेईई मेन 2023 रिजल्ट: चेक करने के स्टेप्स

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • डाउनलोड जेईई मेन 2023 रिजल्टवाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि
  • आपका जेईई मेन 2023 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।