IPL 2023: स्टेडियम में फ़ैन ने धोनी के छुए पैर! फोटो हुआ वायरल

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाड़ी, कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Captain Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई में प्रैक्टिस करने पहुंचे।
इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक फैन ने नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पैर छुए।
अब यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स पर फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब फैन ने पूर्व भारतीय कप्तान के पैर छुए हों।
ये भी पढ़ें: IPL 2023: विराट कोहली ने सौरव गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया