हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत का कब्जा, हॉकी में एशिया का चैंपियन बना भारत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में भारत ने मलयेशिया को 4-3 से हरा दिया है। भारतीय टीम चौथी बार यह खिताब जीत चुकी है, हालांकि, टीम पांच बार तीसरे स्थान पर रह चुकी है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ने 1-3 से पिछड़ते हुए, 4-3 से जीत हासिल की।
भारत ने इससे पहले 2011, 2016 और 2018 में एशिया कप ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहे थे। क्योंकि फाइनल बारिश की वजह से रद्द हुआ था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया हॉकी चैंपियन बनी है।
भारतीय हॉकी टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। भारतीय हॉकी टीम को अब हांगझोऊ एशियन गेम्स में भाग लेना है। ऐसे में इस जीत से भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मैच देखने पहुंची थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है।