राहुल गांधी की ‘फ्लाइंग किस’ पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- अंदर का इंसान बाहर आ गया

Share

राहुल गांधी की ससंद में सदस्यता बहाल हो गई है। आज उन्होंने सदन में भाषण भी दिया, लेकिन सदन से बाहर जाते वक्त राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे विपक्षी भड़क उठे। दरअसल, सदन से निकलते वक्त राहुल गांधी ने ‘फ्लाइंग किस’ दिया। राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सदन से जाते वक्त राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी। सदन में उस स्थान पर सारी महिला सांसद भी बैठी हुई थीं। उन्होंने राहुल गांधी के इस हरकत को अश्लील बताया। 

अनिल विज ने बताया असभ्य

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि ‘कभी आंख मारकर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है और यदि उस इंसान को देखें तो वह बहुत असभ्य नजर आता है। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा ऐसा करने के बाद उनकी लिखित शिकायत स्पीकर को दी गई है जिसमें लिखा गया है कि जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोल रही थीं, इस दौरान राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया जो कि अमार्यदित है। राहुल गांधी ने न केवल महिलाओं का अपमान किया बल्कि सदन की गरिमा को भी भंग किया है।’ 

स्मृति ईरानी ने क्या कहा

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “मुझे एक झिझक है, उन्होंने (राहुल गांधी) दुर्व्यवहार किया। केवल एक स्त्रीद्वेषी पुरुष ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। वह जिस परिवार से आते हैं, वे जिसके प्रतिनिधि हैं… महिलाओं के बारे में वह और उनकी पार्टी क्या महसूस करती है, उन्होंने आज ये प्रसारित किया। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। ये अश्लील है।”

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने संसद में दिया फ्लाइंग किस , BJP सांसदों ने जताई आपत्ति

अन्य खबरें