वायरल

रील बनाने के चक्कर में कार की छत पर स्टंट करना पड़ा भारी, गुरुग्राम पुलिस ने कसा शिकंजा

Viral News : सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में लोग कई बार ऐसे खतरनाक कदम उठा लेते हैं, जो उनके साथ-साथ सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी जोखिम बन जाते हैं. वायरल होने के लिए स्टंट करने के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने अब ऐसे लोगों पर सख्ती शुरू कर दी है.

इसी कड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक युवक का चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया. वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और सदर थाने में केस दर्ज किया. वीडियो में युवक कार की छत पर बैठा दिखाई दे रहा है, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी.

सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट पर सख्ती

पुलिस ने जांच के दौरान युवक की पहचान कर ली है और उसे नोटिस जारी किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक तरीके अपनाना, तेज रफ्तार से वाहन चलाना या दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.

गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें. ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं.

ये भी पढ़ें- भारत बनाम आयरलैंड T20, जानिए कब और कहां खेला जाएगा पहला मुकाबला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button