Advertisement

Arjun Kapoor Villain Look: ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर का विलेन लुक वायरल

Arjun Kapoor Villain Look
Share
Advertisement

Arjun Kapoor Villain Look: दर्शक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म सिंघम अगेन का इंतजार कर रहे हैं। “सिंघम” और “सिंघम रिटर्न्स” की शानदार प्रशंसा के बाद, अब “सिंघम अगेन” पर्दे पर आने वाली है। फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण के बाद अब विलेन का लुक सामने आया है। फिल्म में एक प्रमुख हीरो विलेन बनकर धमाकेदार एंट्री करेंगे। संजय दत्त और बॉबी देओल ने अभिनेता से विलेन बनकर पर्दे पर छाए होने के बाद, प्रशंसक इस अभिनेता को विलेन के किरदार में देखना चाहते हैं।

Advertisement

रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ सहित रोहित शेट्टी की ऑनस्क्रीन पुलिस टीम का पहला लुक सामने आ चुका है। मेकर्स ने अब विलेन को फिल्म में खूंखार रूप में दिखाया है। फिल्म में विलेन का किरदार अर्जुन कपूर निभाएंगे। निर्माताओं ने अपनी दो अलग-अलग छवियों को शेयर किया है।

Arjun Kapoor Villain Look: विलेन अर्जुन का तड़का

‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी में पहली बार कई प्रमुख सुपरस्टार्स एक साथ कॉमेडी और एक्शन का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे। फिल्मी निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म से अर्जुन कपूर के दो अलग-अलग अवतार शेयर किए हैं। पहली नजर में एक्टर को नहीं पहचाना जा सकता। उन्हें पहली बार देखकर लोगों को लगता है कि वे पुष्पाराज हैं।

Arjun Kapoor Villain Look: कैसे हैं दो लुक

पहली झलक में एक्टर के चेहरे और दांतों पर खून की छींटे दिखाई देती हैं, जबकि अर्जुन कपूर हाथ में खून से सना हुआ गंडासा पकड़ा हुआ है। कुछ लोग पहले पोस्टर में उनके पीछे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे पोस्टर में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर एक दूसरे को देखते हुए घूर रहे हैं।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

ये भी पढ़े: CBSE Board Exam 2024: दसवीं और बारहवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें