वायरल

‘रसमलाई’ नहीं अब बोलिए ‘दूध वाले कबाब’, मासूम लड़की के जवाब ने लोगों का जीता दिल

Viral Video : हमारे देश में रसमलाई लोगों द्वारा खूब पसंद की जाती है। यह स्पंजी, मुलायम छेना, गाढ़े और मलाईदार दूध का एक अनोखा कॉम्बिनेशन होता है। ऊपर से पिस्ता और बादाम जैसे मेवे डालने से इसके स्वाद में चार चांद लग जाता है। देश के साथ-साथ विदेशों में भी रसमलाई खूब पसंद किया जाता है।

हाल ही में एक छोटी लड़की का रसमलाई के साथ का वीडियो जबरजस्त वायरल हो रहा है। ब्रिटेन के रहने वाले व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियों पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो में छोटी लड़की की मासूमियत भरे जवाब ने लोगों का दिल मोह लिया।

इंस्टाग्राम पर मिलियन्स में व्यूज

इंस्टाग्राम पर वीडियो को कुछ ही दिन में तीन मिलियन व्यूज मिल गए। वीडियो में @goatakb नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लड़का मिठाई दिखाते हुए छोटी लड़की से पूछता है, ‘अच्छा एक बात सुनो, ये क्या है?’ लड़की ने पूरे आत्मविश्वास से बताया ‘दूध वाले कबाब।’ वायरल वीडियो के कैप्शन ने व्यक्ति ने लिखा, ‘मै अब दोबारा रस मलाई नहीं खाऊंगा।’ इंटरनेट पर लड़की की मासूमियत की खूब चर्चा हो रही है।

Video देखने के लिए क्लिक करें- https://www.instagram.com/reel/DWT4OqUjC6H/?utm_source=ig_web_copy_link

यूजर्स की प्रतिक्रिया

सोशन मीडिया पर यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी। लोग उसके जवाब से सहमत भी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैने कभी इस बारे में इस तरह से सोचा नहीं था।’ दूसरे ने कहा, ‘मैं इसे मीठा कटलेट कहता था भाई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेरे भतीजे ने इसका नाम इडली वाली मिठाई रखा है।’

रस-मलाई का इतिहास

भारत में रस-मलाई का इतिहास 19वीं सदी के अंत और 20वी सदी की शुरुआत में बंगाल से मिलता है। इसे कोलकाता के प्रसिद्ध हलवाई के. सी. दास द्वारा विकसित किया गया था। स्पंजी छेने को गाढ़े केसरिया दूध में मिलाने पर यह रसमलाई कहलाता है। कोलकाता के प्रसिद्ध हलवाई के. सी. दास को रसमलाई के आविष्कार और डिब्बा बंद मिठाई शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।

ये भी पढ़ें- LPG Crisis Charge : होटल और रेस्टोरेंट अब ग्राहकों से नहीं ले सकेंगे LPG चार्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button