Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/b4whrpt4mwdy/public_html/wp-content/themes/covernews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

Corona cases: कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी, बीते 24 घंटे में आए COVID-19 के 34,703 नए मामले

Share

नई दिल्ली: भारत में COVID19 के 34,703 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या  3,06,19,932 हुई। 553 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,03,281 हो गई है। 51,864 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,97,52,294 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,64,357 है। भारत में पिछले 24 घंटों में 34,703 नए कोविड मामले सामने आए; सक्रिय मामले घटकर पिछले 111 दिनों के न्यूनतम आंकड़े 4,64,357 पर पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.17% हो गई है।

कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,47,424 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,14,24,881 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत सरकार के अनुसार देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 35,75,53,612 हो गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 37.07 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 1.66 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।

असम में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 2,640 नए मामले, 2,521 डिस्चार्ज और 31 मौतें हुई हैं।

सक्रिय मामले: 22,243

कुल डिस्चार्ज: 4,91,561

कुल मौतें: 4,683

बीते 24 घंटे में आए COVID-19 के 34,703 नए मामले

सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार के अनुसार मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 520 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 21,854 है जिसमें 3,730 सक्रिय मामले, 18,026 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 98 मौतें शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें