
CM gave Best Wishes: बिहार सहित देश की तमाम जगहों पर छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। घाटों पर जहां सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं तो वहीं घरों में भी इस पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लोकआस्था के इस महापर्व पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
CM gave Best Wishes: बोले, यह आत्मानुशासन का पर्व
मुख्यमंत्री ने लोकआस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है। जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
CM gave Best Wishes: आपसी सौहार्द से मनाने की अपील
मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द के लिये प्रार्थना की है तथा राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनाएं।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से बहुत लोगों को मिला काम- सीएम नीतीश कुमार