Cambodia : कंबोडिया में है हिंदू देवताओं को समर्पित चाऊ साय तेवोडा मंदिर

Cambodia

Cambodia

Share

Cambodia : चाऊ साय तेवोडा एक हिंदू मंदिर है। यह मंदिर अंगकोर, कंबोडिया में बना हुआ है। चाऊ साय तेवोडा का निर्माण 12वीं शताब्दी के मध्य में हुआ था। शिव और विष्णु को समर्पित यह मंदिर अंगकोरवाट काल का एक हिंदू मंदिर है।

ऐसा माना जाता है कि जयवर्मन सप्तम के पिता धरनीद्रवर्मन के शासनकाल के दौरान बुद्ध की प्रतिमाओं का निर्माण किया गया था। यह मंदिर टूटी – फूटी अवस्था में था और इसके 4,000 तत्व तटबंध और सिएम रीप नदी में बिखरे पड़े थे। उन ही 4,000 तत्वों के आधार पर मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। इस मंदिर को 2009 के अंत में फिर से खोला गया।

चाऊ साय तेवोडा मंदिर की बनावट

तेवोडा एक क्रूसिफ़ॉर्म योजना के अनुसार बनाया गया है। जो कि एक प्रवेश कक्ष से जुड़ा हुआ है, यह भारत में, विशेष रूप से ओडिशा में निर्मित हिंदू मंदिरों के समान है। मंदिर में चार मुख्य चिह्नों पर चार गोपुर या मीनारें हैं। इनका प्रवेश द्वार पूर्व से एक ऊंचे पुल के माध्यम से हो कर जाता है। एक लंबा हॉल भी है जो मंदिर के केंद्रीय कक्ष और गोपुर को जोड़ता है। एस में फूलों की बहुत ही सुंदर सजावट है। मंदिर में एक केंद्रीय मीनार है जिसमें एक संलग्न मंडप है, जो छोटे आकार के एक अंतराल कक्ष के माध्यम से बनाया गया है, और इसके दक्षिणी और उत्तरी किनारों पर दो पुस्तकालय भी हैं।

चाऊ साय तेवोडा मिश्रित दीवार से घिरा हुआ है जिसमें चार गोपुर या मीनारें हैं। इसके पूर्व दिशा में सिएम रीप नदी की ओर जाने वाला एक ऊँचा रास्ता है। मंदिर के मुख्य देवता शिव हैं। हालांकि, यहां बहुत सी मूर्तियां विष्णु को चित्रित करती हैं जो कि काफी अच्छी स्थिति में हैं और कुछ मूर्तियाँ बुद्ध की भी हैं लेकिन वह पूरी तरह से विकृत हैं। समय के साथ छत ढह गई और इसकी हालत और भी खराब हो गई। विकृत बुद्ध, जिन्हें कमल मुद्रा में प्रतिष्ठित किया गया है, भक्तों से घिरे हुए हैं।  

यह भी पढ़ें : http://Wednesday : बुधवार के दिन की जाती है भगवान गणेश की पूजा, जाने कैसे करें बुधवार व्रत ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *