बीजेपी ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने की तैयारी

Share

बागेश्वर उपचुनाव के लिए अब प्रचार कार्य तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा ने अपने प्रमुख प्रचारकों को मुख्यालय में ले आने का निर्णय लिया है, और उनके साथ कई अन्य नेताओं ने चुनावी रणनीति की तैयारी शुरू की है। भाजपा के उम्मीदवार पार्वती दास के लिए 25 अगस्त से चुनाव प्रचार की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बागेश्वर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव प्रचार का काम शुरू करेंगे, और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के प्रचार की भी योजना बनाई है।

बता दें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 25 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक पार्टी के सभी प्रमुख प्रचारक चुनाव क्षेत्र में जुटेंगे, इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत सभी प्रमुख प्रचारक शामिल होंगे। बागेश्वर उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा लगातार दूसरे दलों में भी सेंधमारी कर रही है, बताया जा रहा है कि आज भी कुछ अन्य दलों के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी दी कि लगातार कांग्रेस, बसपा समिति अन्य दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

बता दें भट्ट ने बताया कि बागेश्वर उप चुनाव के लिए जितने भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं वह सभी शक्ति केंद्र से लेकर गांव-गांव में जाकर प्रचार करेंगे,, उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का कार्यक्रम संगठन को मिल गया है,जल्द ही उनके दौरे बागेश्वर उपचुनाव के लिए लगाए जाएंगे,इसके साथ ही उपचुनाव में सभी स्टार प्रचारकों को प्रचार में जाने के लिए कहा गया है मुख्यमंत्री से भी लगातार बात हो रही है जल्द ही बड़ी रैली को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी तैयार किया जाएगा, भाजपा का चुनाव प्रचार 25 अगस्त से जोर पकड़ेगा जो 3 सितंबर तक लगातार चलेगा।

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर, उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिरों में प्रार्थना और हवन का दौर जारी