Bank Holidays : मार्च महीने के लिए RBI ने सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के अनुसार, मार्च महीने में 18 दिन बंद रहेंगे। इसलिए अगर आप भी चेक क्लियरेंस, ड्रॉफ्ट बनवाने या लोन से संबंधित काम के लिए बैंक जाने की सोच रहे हैं तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर जाएं, नहीं तो खाली हाथ वापस लौटना पड़ सकता है।
5 रविवार सहित 18 सरकारी छुट्टी
इस बार मार्च महीने में 5 रविवार पड़ रहा है। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। ये हर महीने होने वाली छुट्टी के अलावा 2, 3, 4, 13, 17, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मार्च को छुट्टी रहेगी।
ऑनलाइन बैंकिंग वालों को राहत
इस दौरान जहां त्योहारी सीजन में आम लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, वहीं जो लोग ऑनलाइन बैंकिंग का प्रयोग करते हैं। उनके लिए राहत है। वे ऑनलाइन बैंकिंग माध्यम से जरूरी काम निपटा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Earthquake : कोलकाता समेत इन जिलों में भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









