
Arvind Kejriwal : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को इस आरोप में नामजद किया था. आज कोर्ट ने ठोस सबूतों के अभाव में दोनों नेताओं को दोषमुक्त कर दिया.
सुनवाई के बाद कोर्ट से आरोपमुक्त होने पर केजरीवाल की आंखों से आंसू छलक पड़े. मीडिया से बातचीत में उन्होंने खुद को संभालते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया. केजरीवाल ने कहा, “केंद्र सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया. सत्ता मिली है तो उसका सही इस्तेमाल करें और देश की जनता के लिए काम करें. देश में सड़कें टूटी पड़ी हैं, उन्हें ठीक करें.”
CBI की जांच पर नाराजगी जताई
सुनवाई के दौरान राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI की जांच पर कई बार नाराजगी जताई. जज ने चार्जशीट और दस्तावेजों के बीच विसंगतियों पर सवाल उठाए और कहा कि अभी तक उन्हें कन्फेशनल स्टेटमेंट की कॉपी भी नहीं दी गई.
ये भी पढ़ें – http://पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर अफगानिस्तान का पलटवार, 19 चौकियां कब्जे में, 55 पाक सैनिक ढेर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








