Delhi NCR

‘कोई कितना भी हो जाए…’, शिव शक्ति से नहीं हो सकता ऊपर’, कोर्ट के फैसले पर जानिए नेताओं का रिएक्शन

Court Verdict Reaction : दिल्ली शराब घोटाला मामले पर AAP को बड़ी राहत मिली है. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है. केजरीवाल कोर्ट से बाहर आकर मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने लगे और अपने ऊपर लगे आरोपों पर उन्होंने कहा कि अब कोर्ट ने भी माना है कि वह ईमानदार हैं.

शराब घोटाले मामले पर आम आदमी पार्टी के नेताओं के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी का पहला बयान सामने आया है. सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता. सच की हमेशा जीत होती है.’

हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं

वहीं, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये पूरा षडयंत्र था. हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी गईं थी, संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया. इससे ये साबित हो गया की देश की सत्ता पर एक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है. जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी AAP को बदनाम किया. आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में यातनाएं दी. देश से माफी मांगो.’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी

आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस फैसले पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने लिखा, “सोचिए, दोनों बच्चे IIT से पढ़े और IITian IRS बने, फिर भी CM पिता अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा गया. भाजपा की इस गंदी सोच पर लानत है.”

ये भी पढ़ें- Toll Plaza से गुजरने वालों के लिए खुशखबरी, 340 रुपए में अनलिमिटेड टोल पास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button