BPSC 72nd PT Exam : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (PT) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. आयोग ने 25 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा को भी स्थगित करने का फैसला लिया है. परीक्षा की नई तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है.
आयोग की ओर से कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि को लेकर जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को अब नए शेड्यूल का इंतजार करना होगा.
दूसरी बार बदली परीक्षा की तारीख
72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा की तारीख में यह दूसरी बार बदलाव है. आयोग ने सबसे पहले परीक्षा के आयोजन के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की थी. बाद में परीक्षा को स्थगित कर इसकी तारीख 25 अक्टूबर निर्धारित की गई थी.
अब 25 अक्टूबर को प्रस्तावित परीक्षा भी टाल दी गई है. यानी एक बार फिर परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार करना पड़ेगा.
अभ्यर्थियों का इंतजार और बढ़ा
परीक्षा की तारीख बार-बार बदलने से अभ्यर्थियों के इंतजार का सिलसिला लंबा हो गया है. बड़ी संख्या में उम्मीदवार 72वीं BPSC PT की तैयारी कर रहे हैं और अब आयोग की ओर से जारी होने वाले नए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं.
आयोग की ओर से नई परीक्षा तिथि को लेकर अभी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है. ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए अगला अपडेट महत्वपूर्ण होगा. नई तारीख और परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी आयोग की आधिकारिक सूचना के जरिए सामने आने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- कांगो नदी में दो नावों की भीषण टक्कर, 30 की मौत, दर्जनों अब भी लापता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









