Delivery Boy : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी एजेंट की संदिग्ध हरकत कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
जूते उठाकर अपने बैग में रख लेता है
वायरल फुटेज में दिखाई देता है कि एक डिलीवरी एजेंट सामान लेकर एक फ्लैट के बाहर पहुंचता है। कुछ देर तक दरवाजा खुलने का इंतजार करने के बाद वह डिलीवरी पूरा करता है। इसके बाद भी वह कुछ समय तक वहीं मौजूद रहता है। वीडियो में आगे दावा किया गया है कि एजेंट बाहर रखे जूते उठाकर अपने बैग में रख लेता है और वहां से चला जाता है।
यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया, जिसके बाद इसे हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई, जबकि कुछ ने इसे लेकर मजाकिया टिप्पणियां भी कीं।
जांच के लिए संबंधित ऑर्डर की जानकारी
मामला सामने आने के बाद संबंधित डिलीवरी कंपनी की ग्राहक सहायता टीम ने भी प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने कहा कि वह इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेती है और मामले की जांच के लिए संबंधित ऑर्डर की जानकारी मांगी है। कंपनी के अनुसार, पूरी जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी ख़बर इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- मॉस्को पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, रूसी राजधानी में धुआं-धुआं, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









