वायरल

दिवाली-छठ पर घर जाने की होड़, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़, वीडियो वायरल

Diwali Special Trains : दिवाली और छठ पूजा नजदीक आते ही दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है. त्योहार पर अपने घर पहुंचने के लिए लोग रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ के बीच ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों को ट्रेन में जगह पाने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है.

https://www.instagram.com/reel/DfOZ_-hzmch/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

वायरल वीडियो में सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. हालात ऐसे हैं कि प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नजर नहीं आ रही. लोग सिर पर सामान उठाए जनरल बोगी में चढ़ने के लिए एक-दूसरे को धक्का देते दिखाई दे रहे हैं. हर तरफ यात्रियों की भीड़ नजर आ रही है. सभी की कोशिश है कि किसी तरह ट्रेन में चढ़ने के लिए जगह मिल जाए और वे दिवाली तथा छठ पूजा पर अपने घर पहुंच सकें.

स्लीपर कोच के बाहर भी यात्रियों का जमावड़ा

भीड़ का यह हाल सिर्फ जनरल बोगियों तक सीमित नहीं है. वीडियो में स्लीपर और दूसरे कोच के बाहर भी बड़ी संख्या में यात्री जमा दिखाई दे रहे हैं. ट्रेन में जगह पाने के लिए लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है. इस बीच बिहार जाने के लिए ट्रेन का टिकट नहीं मिलने पर एक शख्स ऑटो रिक्शा से ही करीब 1200 किलोमीटर के सफर पर निकल पड़ा था. इस यात्रा में उसके दो साथियों ने भी उसका साथ दिया.

सिकंदराबाद स्टेशन का यह वीडियो kumarkualesh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स रेलवे और सरकार से त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेनें चलाने और ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा कि हर साल दिवाली और छठ के समय यही हाल देखने को मिलता है. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि सरकार को अतिरिक्त कोच लगाने चाहिए, जबकि एक अन्य यूजर ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इस मामले पर ध्यान देने की अपील की.

ये भी पढ़ें- दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button