वायरल

75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार, सगाई के बाद शादी की तैयारी

Viral Love Story : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय इंस्टाग्राम ब्लॉगर रानी की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. सहार ब्लॉक के अरियारी गांव निवासी रामसुगर और सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर की रहने वाली रानी ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया है. दोनों की करीब एक सप्ताह पहले सगाई हुई, जिसके बाद अब शादी की तैयारियों को लेकर क्षेत्र में चर्चा हो रही है.

रामसुगर के मुताबिक, रानी पिछले दो वर्षों से उनके घर आती-जाती थीं. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया. पूरे रीति-रिवाज से विवाह की तैयारी की जा रही है.

परिवार के साथ बनाती थीं वीडियो

आपको बता दें कि रामसुगर की बेटी राधा भी यूट्यूबर हैं. राधा ने बताया कि उनकी मां का करीब सात साल पहले निधन हो गया था. उनके अनुसार, रानी अक्सर घर आती थीं और परिवार के साथ मिलकर वीडियो भी शूट करती थीं. इसी दौरान रामसुगर और रानी के बीच प्रेम शुरू हुआ.

दोनों की सगाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होने के बाद यह प्रेम कहानी सोशल मीडिया और आसपास के क्षेत्र में चर्चा में आ गई. अब लोगों को दोनों की शादी की तारीख और समारोह का इंतजार है. हालांकि, विवाह की तारीख को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- UP में सोलर ऊर्जा की बड़ी छलांग, 9 लाख से ज्यादा घरों पर लगे रूफटॉप सोलर प्लांट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button