India US Relations : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की दौरान तीन भारतीयों की हत्या को लेकर भारत की तरफ से कड़ी नाराजगी जताने की अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक वीडियो संदेश एक्स पर साझा कर कहा कि आज आप फ्रांस में ट्रंप से मिल रहे हैं।
कृपया आज हिम्मत दिखाएं और तीन भारतीयों की हत्या पर भारत का सख्त विरोध और गुस्सा उन तक पहुंचाएं। ट्रंप के सामने डटकर खड़े होने की हिम्मत दिखाएं। तीन भारतीयों की हत्या पर आपने एक भी ट्वीट नहीं किया और ना ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की, क्यों? अब भारत को कमजोर नहीं, बल्कि एक मजबूत प्रधानमंत्री की जरूरत है।
140 करोड़ भारत के लोगों का संदेश
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश में कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी जी की फ्रांस में ट्रंप के साथ वन-टू-वन मीटिंग है। आज आप ट्रंप को साफ-साफ शब्दों में बोल दीजिए। ट्रंप ने मिसाइल दागकर हमारे तीन भारतीयों की निर्मम हत्या कर दी है। उनको साफ-साफ 140 करोड़ भारत के लोगों का संदेश दे दीजिए कि भारत के लोग बहुत नाराज हैं। भारत एक महान और शक्तिशाली देश है। भारत इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
भारत के लोगों का गुस्सा और उनका दुख
अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से आगे कहा कि ट्रंप ने तीन भारतीयों को मौत के घाट उतार दिया और आपने एक ट्वीट तक नहीं किया। आपने एक संदेश तक नहीं दिया। आपने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तक नहीं की। हमें एक शक्तिशाली और बहादुर प्रधानमंत्री की जरूरत है।
हमें कमजोर या चुप रहने वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहिए। आज आपको भारत के लोगों का गुस्सा और उनका दुख ट्रंप को बताना पड़ेगा। साफ-साफ शब्दों में ट्रंप को चेतावनी दे दीजिए कि ट्रंप और अमेरिका को भारत के लोगों से माफी मांगनी पड़ेगी। नहीं तो भारत अमेरिका से बदला लेने में सक्षम है।
टेलीग्राम बंद करने से पेपर लीक नहीं रुकेगा केजरीवाल
सेना के जहाज़ों से पेपर ट्रांसपोर्ट करना, टेलीग्राम बंद करना। क्या इन कदमों से पेपर लीक बंद होंगे? बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का धंधा अरबों का धंधा है। पैसा टॉप तक जाता है। पेपर लीक बंद कर दिए तो एमएलए और एमपी ख़रीदने के पैसे कहां से आएंगे।
ये भी पढ़ें- Cocktail 2 को मिला A सर्टिफिकेट, शाहिद, कृति और रश्मिका की फिल्म 19 जून को होगी रिलीज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









