US Man Viral Video : दिल्ली के कनॉट प्लेस में पेन बेचने वाली एक बुजुर्ग महिला और एक विदेशी पर्यटक के बीच हुई भावुक मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई गई इंसानियत और संवेदनशीलता ने हजारों लोगों का दिल छू लिया है।
एक पेन की कीमत 50 रुपये बताई
वीडियो को अमेरिकी ट्रैवल ब्लॉगर स्टीव यालो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। क्लिप में वह सड़क किनारे पेन बेच रही एक बुजुर्ग महिला से बातचीत करते नजर आते हैं। जब उन्होंने महिला से पेन की कीमत पूछी तो महिला ने एक पेन की कीमत 50 रुपये बताई। इसके बाद स्टीव ने उससे कुछ पेन खरीदे और बातचीत के दौरान उसकी परिस्थितियों के बारे में जानने की कोशिश की।
अतिरिक्त पैसे देकर की मदद
बातचीत के दौरान महिला ने बताया कि उसके साथ कोई नहीं है और वह अकेले अपना जीवनयापन कर रही है। यह सुनकर स्टीव भावुक हो गए। उन्होंने महिला के पास मौजूद पेनों की संख्या देखी और अपनी क्षमता के अनुसार अतिरिक्त पैसे देकर उसकी मदद की। उन्होंने महिला की मुस्कान और सकारात्मक व्यवहार की भी सराहना की।
Video देखें- https://www.instagram.com/reel/DZb6hXAuDVa/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
स्टीव ने महिला को शुभकामनाएं दीं
वीडियो के अंत में स्टीव ने महिला को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उसके सभी पेन बिक जाएंगे। इस छोटे से मानवीय व्यवहार ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।
महिला की मुस्कान ने उन्हें कर दिया भावुक
वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इसे मानवता और करुणा की मिसाल बताया। कुछ यूजर्स ने कहा कि महिला की मुस्कान ने उन्हें भावुक कर दिया, जबकि कई लोगों ने विदेशी युवक द्वारा सम्मान और संवेदनशीलता के साथ पेश आने की सराहना की।
समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं
सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि ऐसे छोटे-छोटे मददगार कदम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंद लोगों के जीवन में उम्मीद की किरण बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर- इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। हिन्दी ख़बर किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Middle East Conflict : ईरान ने अमेरिका पर जताया अविश्वास, भारतीय जहाजों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









