बिज़नेस

LPG सप्लाई में तेजी, 17.25 लाख सिलेंडर की बिक्री, मांग 70% बढ़ी

LPG Superfast Supply : मिडिल ईस्ट में हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश में ईंधन की सप्लाई को सुचारु बनाए रखने की पूरी तैयारी कर ली है. सरकार का उद्देश्य है कि आम लोगों को किसी भी तरह की कमी का सामना न करना पड़े और ईंधन की कीमतें भी स्थिर बनी रहें.

आंकड़ों के अनुसार, 23 मार्च के बाद से अब तक 5 किलो के 17.25 लाख से ज्यादा फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की बिक्री हो चुकी है. इसी अवधि में सरकारी तेल कंपनियों की ऑटो एलपीजी बिक्री में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

वैश्विक हालात के बावजूद सप्लाई सामान्य

इसके अलावा, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पीएनजी के साथ-साथ अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी भी भेजी जा रही है, ताकि कहीं भी गैस की कमी न हो और लोग जरूरत से ज्यादा खरीदारी या घबराहट में बुकिंग न करें. सरकार का कहना है कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश में ईंधन आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव जरूर है, लेकिन देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है. बताया गया है कि एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई पूरी क्षमता के साथ जारी है. रिफाइनरियां भी सामान्य रूप से काम कर रही हैं और देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है.

5 किलो एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ी

सरकार ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता भी बढ़ाई है, ताकि प्रवासी मजदूरों और कम आय वर्ग के लोगों को आसानी से गैस मिल सके. आंकड़ों के मुताबिक, 23 मार्च के बाद से अब तक 17.25 लाख से अधिक ऐसे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं. इसके साथ ही मजदूरों के लिए रोजाना सप्लाई को मार्च की शुरुआत की तुलना में लगभग दोगुना कर दिया गया है और कई राज्यों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं. ऑटो एलपीजी की मांग में भी तेजी देखी जा रही है. सरकारी तेल कंपनियों की बिक्री में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में ऑटो एलपीजी की मांग लगातार बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का शानदार कलेक्शन, दूसरे दिन भी जारी रफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button