Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता एवं फिल्म निर्माता नाना पाटेकर (75) के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया.
जारी प्रेस बयान में स्पीकर संधवां ने कहा कि अभिनय के क्षेत्र में नाना पाटेकर ने अमिट छाप छोड़ी है और उनका कार्य आने वाले कलाकारों को प्रेरित करता रहेगा.
इस महान अभिनेता की गौरवमयी विरासत का उल्लेख करते हुए स्पीकर ने कहा, “नाना पाटेकर एक बेमिसाल कलाकार थे. वे अभिनय की अनूठी शैली के साथ अपने किरदारों में जान डाल देते थे. उनके निधन से फिल्म जगत में एक गहरा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकता. ऐसी प्रतिष्ठित शख्सियत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता. वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे.”
संधवां ने अभिनेता नाना पाटेकर के परिवार, सगे-संबंधियों और लाखों प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की, उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें और पीड़ित परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
ये भी पढ़ें – UP में भारी बारिश के बाद CM योगी का बड़ा एक्शन, बिजली और सड़कों को लेकर दिए सख्त निर्देश
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









