Other Statesवायरल

मॉल रोड पर लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

Himachal Pradesh News : शिमला के मॉल रोड पर लड़कियों के साथ शर्मनाक हरकत करने वाले कथित ‘साधु बाबा’ की पहचान कर ली गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई।

मॉल रोड पर वायरल वीडियो में दिखी हरकत

वीडियो में आरोपी सफेद चोला पहने और माथे पर चंदन लगाकर लड़कियों के साथ गलत हरकत करता दिखाई दे रहा था। इस वायरल वीडियो ने लोगों में गुस्सा बढ़ा दिया और पुलिस से तेज कार्रवाई की मांग की।

राजस्थान का रहने वाला निकला आरोपी

पुलिस ने आरोपी की पहचान नारायण दास, उम्र 36 वर्ष, राजस्थान के टोंक जिले के जामडोली गांव का निवासी, के रूप में की। जांच में पता चला कि वह पहली बार अप्रैल से जून 2025 के बीच शिमला आया था और गुरुवार को दोबारा यहां पहुंचा था।

कानूनी कार्रवाई शुरू

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें – हरीश रावत ने बिजली-पानी दर वृद्धि का किया विरोध, रखा मौन व्रत, 15 दिन राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button