Other States

असम में CJP नेता आशुतोष रांका हिरासत में, अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर जताई आपत्ति

Ashutosh Ranka : गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-फाउंडर आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने हिरासत में लिया है. रांका इन दिनों असम में सरकारी स्कूलों की स्थिति और SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चला रहे थे.

हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष रांका ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कई आरोप लगाए. वहीं CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

स्कूलों और काजीरंगा को लेकर लगाए आरोप

आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इस बात से परेशान हैं कि अगर CJP की टीम असम के सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने लाएगी तो देश के सामने इसकी जानकारी पहुंच जाएगी.

उन्होंने काजीरंगा को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. रांका का आरोप है कि काजीरंगा में स्थानीय लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और जमीन, जंगल तथा पानी को कॉरपोरेट कंपनियों को दिया जा रहा है.

CJP ने पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका की हिरासत का विरोध किया, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि असम पुलिस ने आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है और CJP की टीम को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है.

आशुतोष रांका ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर असम सरकार पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि वह सरकारी स्कूलों की स्थिति, काजीरंगा और असम में बाढ़ से जुड़े मुद्दों को सामने लाना चाहते हैं, उन्होंने दावा किया कि शांतिपूर्ण बैठक के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की और टीम के सदस्यों को हिरासत में लिया गया. रांका ने आरोप लगाया कि उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है.

सरकारी स्कूलों को लेकर अभियान चला रही CJP

CJP ने हाल के दिनों में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर अभियान शुरू किया है. पार्टी की टीम स्कूलों का दौरा कर वहां की सुविधाओं और भवनों की स्थिति की जानकारी जुटाने का दावा कर रही है.

आशुतोष रांका 26 सितंबर को असम पहुंचे थे, उन्होंने गुवाहाटी में कहा था कि उनकी टीम स्कूलों का दौरा करेगी, SIR से प्रभावित परिवारों से मिलेगी और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेगी.

ये भी पढ़ें- Trade Show 2026 : जेन अल्फा के हाथों में ‘दुनिया की कमान’, ट्रेड शो में बच्चों ने संभाला ग्लोबल लीडर्स का रोल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button