Dhaka : भारत-बांग्लादेश के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस ने दावा करते हुए बांग्लादेश के युवा नेता उस्माद हादी के हत्यारे सीमा पार करके भारत में घुस आए हैं।
दो मुख्य संदिग्ध मैमनसिंह के हलुआघाट बॉर्डर के रास्ते भारत में घुसे हैं। उस्मान हादी इंकलाब मंच के संयोजक और मुख्य प्रवक्ता थे। वह अपने भारत विरोधी बयानबाजी के लिए कुख्यात थे।
गतिविधियों और मददगारों की निगरानी
अब भारतीय खुफिया अधिकारियों ने कहा कि ऐसी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक ढाका को जो जानकारी दी गई है, वह सीमा पर गतिविधियों और मददगारों की निगरानी से जुड़ी है।
सीमा पार करने में हुए कामयाब
पुलिस अधिकारी ने कहा, हमारी जानकारी के अनुसार ये दोनों स्थानीय सहयोगियों की मदद से सीमा पार करने में कामयाब हुए। हम भारतीय अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
सीमा पार करने का कोई सबूत नहीं
BSF और मेघालय पुलिस ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज किया है। BSF मेघालय फ्रंटियर के आईजी (IG) ने कहा, कि हलुआघाट सेक्टर से अपराधियों के सीमा पार करने का कोई सबूत नहीं है। ये दावे आधारहीन और गुमराह करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- चीन में बना सबसे लंबा एक्सप्रेसवे टनल, 4 घंटे का सफर इतनी देर में होगा तय
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









