जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव, लोगों पर बरसाए फूल, सुनाया भजन

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

Share

CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव श्री कृष्ण पर्व जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां सैकड़ों बच्चे कृष्ण की वेषभूषा में आए थे। इस मौके पर कलाकारों द्वारा बांसुरीवादन भी किया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए पांडाल में एक रैम्प भी बनाया गया था। जिस पर चलते हुए मुख्यमंत्री ने पांडाल में मौजूद लोगों पर फूल भी बरसाए। उन्होंने लोगों का अभिवादन भी किया। इस दौरान उन्होंने कान्हा बने कई बच्चों को गोद में लेकर उनके साथ फोटो खिंचवाए और फूल बरसाए। इसके बाद उन्होंने बाल-गोपालों को माखन मिश्री खिलाई और मटकी फोड़ किया। इस मौके पर मोहन यादव ने गोविंदा आला रे आला भजन सुनाया।

इस मौके पर मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा की दया के बाद मानव योनी में जन्म होता है। भाग्य अच्छा हो तो भारत में जन्म होता है,क्योकि यह राम-कृष्ण का देश है। सरकार ने फैसला लिया है कि मध्य प्रदेश में हर तीज त्योहार का सरकार से भी सरोकार रहेगा और उन्हें धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण के जन्म प्रदेश की धरती पर जहां जहां भी पड़े, उन्हें तीर्थ के रुप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म और मृत्य का क्रम तो चलता रहेगा, लेकिन परिवार में यशस्वी बालक हो तो कुल तर जाता है। हर मां चाहती है कि उसका बेटा कृष्ण का अनुयायी हो। भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता के हित के लिए धरती पर जन्म लिया। उनके जीवन के प्रसंग हमें प्रेरणा देते है।

कृष्ण की एक विशेषता निडरता थी। वे कालिया नाग, कंस से लड़े और उन्हें पराजित किया। अब सरकार भी तीज त्योहारों में सरोकार रखेगी। हम हर उत्सव को आनंद के साथ मना रहे है। कृष्ण मध्यप्रदेश में विद्यार्थी बनकर आए थे। उन्होंने जो शिक्षा ग्रहण की। वे श्रीमद भगवतगीता के रुप में हम पा सकते है। गीता पूरे विश्व में आदर्श रुप से जानी जाती है। दोस्ती का सबसे बड़ा उदाहरण कृष्ण और सुदामा की दोस्ती है। उन्होंने जीवन के हर परिस्थिति में मित्रता निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक मालिनी गौड़, मेयर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनु भाकर पहुंची नाना-नानी के घर, हुआ जोरदार स्वागत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप