धर्म

Janmashtami : श्री कृष्ण जन्माष्टमी क्या-क्या रखें पूजा की थाल में ? जानें पूजा की विधि

Janmashtami : भगवान श्री कृष्ण के जनमदिन के उपलक्ष में जन्माष्टमी मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के हर साल कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल मथुरा में भी 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

हिंदू पंचांग में देखा जाए तो इस साल 26 अगस्त को 5252वां भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण का जन्म बुधवार के दिन अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, लग्न वृषभ राशि में हुआ था। सभी ग्रहों के स्थान को देख कर यह कहा जा रहा है कि जैसे योग भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर बने थे वैसे ही इस बार जन्माष्टमी के दिन बहुत ही शुभ योग बन रहें हैं।

वृषभ राशि में हुए थे श्री कृष्ण

इस बार जन्माष्टमी सोमवार को है। यदि सोमवार और बुधवार को जन्माष्टमी होती है तो यह बहुत ही दुर्लभ संयोग होता है। इस से जयंती योग का शुभ संयोग बनता है। इस जन्माष्टमी के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में होगा। जिस रात अष्टमी तिथि मध्यकाल में होती है उस दिन जन्माष्टमी मनाई जाती है।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा थाल के लिए यह चीज़ें अवश्य रखें – केसर, अक्षत, कपूर, पान के पत्ते, धूप बत्ती या अगर बत्ती, सुपारी, यज्ञोपवती, गाय का दूध, शक्कर, छोटी इलायची, गाय का घी, पंच मेवा, गंगाजल, अबीर, सिंदूर, रोली, चंदन, मोर पंख, केले के पत्ते, औषधि, पंचामृत, दीपक, मुरली, माखन, खीर, मोर पंख, फल, नारियल, फूल, कुमकुम, तुलसीमाला, कुश व दूर्वा, हल्दी, झूला, गुलाल, कमलगट्टा, सप्तधान, रूई, बाल स्वरूप कृष्ण की प्रतिमा, भगवान के वस्त्र, आभूषण, मिष्ठान्न, ऋतुफल, सिंहासन।

जन्माष्टमी की पूजा विधि

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रातह सुबह उठक स्नान करें और कृष्ण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण को मोर – पंख चढ़ाएं।
भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को सजाएं।
उनका झूला तैयार करें।
पूजा करते समय भगवान श्री कृष्ण के मंत्र का जाप 108 बार करें।
रात की पूजा से पहले स्नान पुन्हा करें।
श्री कृष्ण की प्रतिमा का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें।
फल – फूल चढ़ाएं और पकवान का भोग लगाएं।
जन्माष्टमी की कथा सुनें और भगवान श्री कृष्ण की आरती करें।

यह भी पढ़ें : http://Saturday : भगवान शनिदेव की पूजा करने से मिलता है सभी प्रकोपों से निजाद, जानें कैसे करें शनिदेव को प्रसन्न ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button