Bihar

Bihar: साहित्यकार उषा किरण खान के निधन पर सीएम नीतीश ने की शोक संवेदना व्यक्त

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ० उषा किरण खान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० डॉ० उषा किरण खान प्रसिद्ध साहित्यकार एवं लेखिका थीं। उन्होंने हिन्दी एवं मैथिली साहित्य में कई उपन्यासों, कथाओं की रचना की थी। डॉ० उषा किरण खान को पद्मश्री तथा साहित्य अकादमी पुरस्कार (Sahitya Akademi Award) से सम्मानित किया गया था। डॉ० उषा किरण खान के निधन से हिन्दी एवं मैथिली साहित्य जगत् को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस सरकार ने पांच राज्यों के हालिया चुनावों में खर्च किया जनता का पैसा : एचडी देवगौड़ा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button