MP News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 1 लाख दीयों से जगमगाएगा महाकाल मंदिर
MP News: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है जिसे लेकर देशभर में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस एतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी ये दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर को दीयों और लाइटों से सजाया जाएगा। एक लाख दीपों से महाकाल का आंगन जगमगाएगा। रंगारंग आतिशबाजी से आकाश रोशन होगा।
MP News: 22 जनवरी को महाकाल मंदिर में क्या होगा
22 जनवरी को तड़के चार बजे भस्म आरती से रात 11 बजे शयन आरती तक दिनभर उत्सवी छटा बिखरेगी। सुबह भस्म आरती में भगवान महाकाल की महापूजा होगी। इसके अंतर्गत भगवान का फलों के रस व सुगंधित द्रव्यों से महाअभिषेक होगा। भगवान को सोने-चांदी के आभूषण धारण कराकर दिव्य शृंगार किया जाएगा। भगवान महाकाल को श्रीराम का प्रिय महाभोग लगाया जाएगा। आरती के पश्चात भक्तों को महाप्रसादी का वितरण भी होगा। मंदिर में होने वाली सभी पांच आरतियों के दौरान भगवान को पांच-पांच क्विंटल पुष्पवर्षा होगी। सुबह आठ बजे से नंदी व गणेश मंडपम् में श्रीराम संकीर्तन होगा। सुबह 11 बजे शिव-राम की स्तुति होगी। दोपहर 12:30 बजे मंदिर के मार्बल चबूतरे पर भगवान श्रीराम की महाआरती होगी। इस दौरान संपूर्ण परिसर में ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी।
यह भी पढ़ें:Ram Mandir: विदिशा के श्रीराम चरण तीर्थ धाम पर श्री राम के पद चिन्ह हैं मौजूद, जानें मान्यता
Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar