
चंद्रमा के साउथ पोल रीजन में लैंड करने वाला विक्रम लैंडर एक के बाद एक नई-नई खोज कर रहा है. इसी बीच विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर कंपन रिकॉर्ड किया है. विक्रम ने अपने रिसर्च के दौरान चांद की सतह पर करीब पांच सेकेंड के लिए कंपन दर्ज किया गया है।
चंद्रमा पर आए इस कथित ‘भूकंप’ को लेकर ISRO ने कहा है कि चंद्रमा पर इस प्राकृतिक घटना को रिकॉर्ड किया गया है. इसको लेकर प्रज्ञान रोवर और अन्य पेलोड ने भी इसरो को डाटा भेजा है और अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच की जा रही है।
इसरो ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया है कि चांद पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसरो ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट में बताया कि रोवर और अन्य पेलोड की गतिविधियों के साथ कुछ और भी रिकॉर्ड हुआ है।
इसरो ने बताया कि ‘इस घटना के सोर्स की जांच की जा रही है, आईएलएसए पेलोड को LEOS, बैंगलोर ने डिजाइन किया है।’ इसरो ने रोवर की गतिविधियों से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया है। इसरो ने पोस्ट में लिखा, ‘चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर पर चंद्र भूकंपीय गतिविधि (आईएलएसए) पेलोड के लिए उपकरण ने रोवर और अन्य पेलोड की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया है।