Nag Panchami 2023: नागपंचमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर ने दिए भक्तों को दर्शन

Share

Nag Panchami 2023: पूरी दुनिया में प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित नागचंद्रेश्वर भगवान के पट रविवार रात 12 बजे भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। आपको बता दें इस मंदिर के पट वर्ष में केवल एक बार नागपंचमी के दिन सिर्फ 24 घंटों के लिए खोले जाते हैं।

मंदिर में भगवान नागचंद्रेश्वर की सात फनों वाली दिव्य प्रतिमा विराजित है।  जिसके दर्शन करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लाखों भक्तों का यहां तांता लगा रहता हैं। नागपंचमी पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से भक्त उज्जैन पहुंचे है। सोमवार रात 12 बजे भगवान नागचंद्रेश्वर के पट फिर से एक साल के लिए बंद हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:Nag Panchami 2023: कब है नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व