Biharक्राइम

हुजूर हमने मार दिया, करता था परेशान, शादीशुदा महिला ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, फिर किया सरेंडर

Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को घर पर बुलाया, उसकी पिटाई की, फिर रस्सी से गला घोंटकर उसे दफना दिया। शव को दफन करने के बाद महिला थाने पहुंच गई और पुलिस से कहा कि “हुजूर हमने मार दिया, काफी परेशान करता था।”

यह घटना करजा थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव की है। बता दें कि शादीशुदा महिला का उसी के गांव के युवक प्रमोद कुमार (23 वर्षीय) के साथ पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं और उसका पति बाहर मजदूरी करता है। वहीं प्रमोद भी पहले से ही शादीशुदा था और वह मिस्त्री का काम करता था। 

बता दें कि महिला ने प्रमोद को रात के 1 बजे घर पर बुलाया फिर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने शव को गांव के खेत में दफना दिया लेकिन एक व्यक्ति ने शव को दफनाते हुए देख लिया जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खेत से शव को बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच आरोपी महिला ने थाने पहुंचकर खुदकर सरेंडर कर दिया।

इस घटना के बारे में प्रमोद के भाई कमोद ने बताया कि “मेरा भाई मिस्त्री का काम करता था। कल रात 1 बजे उस औरत ने फोन कर भाई को बुलाया और उसकी हत्या कर शव दफना दिया। एक व्यक्ति ने शव दफनाते हुए देख लिया था, उसी ने हम लोगों को जानकारी दी। इसके बाद रात 3 बजे हम पुलिस के साथ वहां पहुंचे तो शव बरामद हो गया। पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। उस औरत के अलावा 5 से 7 लोग हत्या की साजिश में शामिल हैं। हत्या के बाद से सभी फरार हैं।”

इस मामले पर पुलिस ने कहा कि “प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पता चला है कि युवक देर रात करीब 1 बजे महिला से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। झगड़ा होने पर महिला ने प्रेमी को पीटा, फिर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।” बता दें कि पुलिस ने महिला और उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े: सतपुड़ा पार्क के कोर एरिया में बाघ की हत्या, सिर काटकर ले गए शिकारी

Related Articles

Back to top button