Uttarakhand: परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन पर 03 दिन का राजकीय शोक घोषित

Share

धामी सरकार में परिवहन मंत्री चंदन रामदास का बुधवार को निधन हो गया। मंत्री चंदन रामदास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मंत्री चंदन रामदास के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है। मंत्री के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

वीओ- बुधवार को धामी सरकार में परिवहन मंत्री चंदन रामदास का निधन हो गया। मंत्री चंदन रामदास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल बोगेश्वर में भर्ती कराया गया। जहां कुछ देर बाद उनके निधन की खबर सामने आई। 1980 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले चंदन रामदास 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। 2006 में चंदन रामदास भाजपा में शामिल हुए थे।

2007, 2012, 2017 और 2022 में चंदन रामदास लगातार विधायक चुने गए। 2022 में सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार में चंदन रामदास को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। मंत्री चंदन रामदास के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है। सीएम धामी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सरल स्वभाव के मंत्री चंदन रामदास ने जीवन भर गरीबों, पिछड़ों शोषितों के लिए काम किया और उनके निधन से प्रदेश की अपूर्णीय क्षति हुई है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी दुख जताते हुए कहा है कि मंत्री चंदन रामदास के निधन से पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है। विपक्ष के नेताओं ने भी मंत्री चंदन रामदास के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट कर मंत्री चंदन रामदास के निधन पर दुख जताया है। मंत्री चंदन रामदास के निधन पर 26 से 28 अप्रैल तक प्रदेश में राजकीय शोक घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने फिर उठाया ACR  का मुद्दा