Parliament : ‘आप हमसे हिसाब पूछते हो कि…’,संसद में निशिकांत दुबे ने दिया बयान

Share

Parliament : लोकसभा में निशिकांत दुबे ने बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने अनिल अंबानी के बेटे की शादी को लेकर बात की। संसद में निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1988 में राजीव गांधी बेनामी ट्रांजेक्शन बिल इस सदन में लेकर आए। 30 साल में उसके रुल्स नहीं बन पाए। उन्होंने कहा कि ये भी नहीं कह सकते हो कि हम सत्ता हम सत्ता में नहीं रहे।

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 1988 में राजीव गांधी बेनामी ट्रांजेक्शन बिल इस सदन में लेकर आए. 30 साल में उसके रुल्स नहीं बन पाए. उन्होंने कहा कि ये भी नहीं कह सकते हो कि हम सत्ता हम सत्ता में नहीं रहे, आपकी सरकारें भी रहीं. और आप हमसे हिसाब पूछते हो कि कौन कहां गया, कहां पकड़ा गया। आप किसका साथ दे रहे थे. आगे निशिकांत दुबे ने कहा कि इस देश का कौन ऐसा राजनेता है, जो अंबानी के बेटे की शादी में नहीं गया. इनके पार्टी के जो राष्ट्रीय महासचिव हैं प्रियंका गांधी क्या वो शादी में नहीं गईं थीं? क्या बात कर रहे हो आप।

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जो ये एक्ट ला रहे हो, हसबैंड वाइफ में लड़ाई होगी तो भी कहीं पीएमएलए न लग जाए. कहीं ऐसा न हो कि आप ही एक दिन जेल चले जाएं. निशिकांत दुबे ने कहा कि चिदंबरम ने तब बीजेपी को पढ़े-लिखे लोगों की पार्टी बताते हुए कहा था कि एक मूर्ख को खड़ा कर दिया बोलने के लिए जिसे यही नहीं पता कि पीएमएलए क्या है।

Lal Krishna Advani: लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप