बिहार में बढ़ेगा तापमान, अब लोगों को सताएगी गर्मी, गोपालगंज में 34 के पार पहुंचा पारा

बिहार में बढ़ेगा तापमान
Weather Update : बिहार में अगले तीन से चार दिनों तक लगातार अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की वृद्धि की संभावना है। अब रात में ठंड का एहसास नहीं होगा।
बिहार में पिछले तीन से चार दिनों में ज्यादातर जिलों में हल्की व मध्यम बारिश दर्ज की गई है। तेज हवा का प्रवाह भी रहा। इसके चलते बिहार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों गिरा। हालांकि बारिश के बाद तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक रहा। अब बिहार का मौसम बदलने जा रहा है। बिहार के तापमान में अब वृद्धि होगी। तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी। तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री बढने का पूर्वानुमान है।
तीन से चार डिग्री तक
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से अगले तीन से चार दिनों तक लगातार दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान रात में एक से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। तापमान में वृद्धि से रात में भी ठंड का एहसास नहीं होगा।
तापमान में वृद्धि होने की संभावना
बता दें कि एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर असम और उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। इसके अतिरिक्त चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र वायुमंडल के ऊपरी सतह पर समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में बना हुआ है। इस वजह से बिहार में बारिश और ठंडी हवा के प्रवाह की संभावना अगले पांच दिनों तक नहीं है। ऐसे में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ा
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ा। दक्षिण और उत्तर बिहार दोनों क्षेत्रों में तापमान अनुकूल रहा बिहार में सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस गोपालगंज में दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस अगवानपुर सहरसा में दर्ज किया गया है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : आज होगा IPL 2025 का दूसरा मुकाबला, SRH और RR होंगे आमने-सामने
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप