80th Independence Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया. इससे पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया. लाल किले पहुंचने पर प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम’ गाया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भी इसका जिक्र किया, उन्होंने कहा कि आज हर दिल की धड़कन में ‘वंदे मातरम’ का स्वर गूंज रहा है और देश नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा है.
आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा
देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हम सभी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, उन्होंने कहा, “आज हर घर तिरंगा है. आज हर मन तिरंगा है.” प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं.
उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, जब वह अपने सपनों, संकल्पों और सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ता है, उन्होंने जोर देकर कहा कि अब देश छोटे संकल्पों के साथ आगे बढ़ने वाला नहीं है.
बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है देश
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के दिनों में देश के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से कई लोग प्रभावित हुए हैं. प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने के लिए लाल किले पहुंचे थे. राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन करने के बाद वह लाल किले पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराया.
ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल, फ्लेक्स फ्यूल या EV कार? नई गाड़ी खरीदने से पहले जानें किसमें है ज्यादा फायदा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









