विदेश

US-इजरायली हमले में हुई खामेनेई की मौत के बाद चीन और रूस ने दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा – कानून का घोर उलंघन


US-Israel vs Iran War : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने सिर्फ मिडिल ईस्ट ही नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन को भी झकझोर दिया है। यूएस–इजरायल के साझा हमलों में खामेनेई के मारे जाने के बाद अब यह संकट क्षेत्रीय टकराव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक टकराव का रूप लेता दिख रहा है। रूस और चीन की तीखी प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि मामला अब बड़ी शक्तियों के आमने-सामने आने की दिशा में बढ़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन – रूस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खामेनेई की मौत को “अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय नैतिकता का गंभीर उल्लंघन” बताया। क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन को भेजे पत्र में गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कार्रवाई की निंदा की।

मॉस्को का यह बयान केवल शोक संदेश नहीं, बल्कि पश्चिमी सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ स्पष्ट राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। रूस लंबे समय से मध्य पूर्व में अमेरिकी प्रभाव का विरोध करता रहा है और ईरान के साथ उसके सामरिक संबंध भी मजबूत रहे हैं।

संप्रभुता पर हमला – चीन

चीन ने भी इस घटनाक्रम को गंभीर बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। बीजिंग ने कहा कि यह ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का खुला उल्लंघन है तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के खिलाफ है।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत में कहा कि किसी “स्वतंत्र राष्ट्र के नेता की खुलेआम हत्या और शासन परिवर्तन के प्रयास” को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

चीन का रुख इस बात को दर्शाता है कि वह एकतरफा सैन्य कार्रवाइयों के खिलाफ वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहता है।

क्षेत्रीय संकट से वैश्विक टकराव तक

86 वर्षीय खामेनेई की मौत एक बड़े हवाई हमले में हुई बताई जा रही है। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

ये भी पढ़ें – खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को ईरान की लीडरशिप काउंसिल का ज्यूरिस्ट मेंबर नियुक्त किया गया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button