Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में आयोजित दो दिवसीय कृषि विकास मेला के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लाडवा की धरती पर इस मेले का आयोजन गर्व की अनुभूति का कारण है।
नवाचारों से कृषि क्षेत्र को गति
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “प्रगतिशील किसान अपने नवाचारों से कृषि क्षेत्र को गति देने के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।” उन्होंने मेले की थीम जल संरक्षण को प्रमुखता देते हुए कहा, “प्रति बूंद से अधिक फसल की अवधारणा को लागू किया गया है।”
मेला वास्तव में एक दूरदर्शी पहल
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, “घटते भूजल स्तर और अनियमित वर्षा के कारण कृषि क्षेत्र के सामने अनेक नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। जल संरक्षण पर केंद्रित यह मेला वास्तव में एक दूरदर्शी पहल है।” उन्होंने किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, “कृषि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए किसानों और वैज्ञानिकों का सीधा संवाद होना चाहिए।
150 से अधिक लगाए स्टॉल
मुख्यमंत्री ने इस मेले को किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, नई तकनीकों और वैज्ञानिक सलाह से जोड़ने का एक सशक्त मंच बताया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मेले में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जो आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन, मिट्टी और पानी की जांच सुविधा और रोग ग्रस्त फसलों की जांच व निदान की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
16 करोड़ रुपए होंगे खर्च
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह कहा कि “हमारी सरकार का लक्ष्य है कि हर योजना का लाभ किसान तक पहुंचे।” इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लाडवा में 9 सड़कों के सुदृढ़ीकरण की घोषणा की और लाडवा में सचिवालय के शिलान्यास का भी अवसर प्राप्त किया, जिसमें लगभग 16 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में वैदिक कृषि व आधुनिक प्रबंधन प्रणाली का संस्थान बनाने की भी घोषणा की।
ये भी पढ़ें- Iran Attack in Dubai : ईरान ने दुबई में किए दो बड़े हमले, 7 देशों पर हमले बुर्ज खलीफा पर धमाके की आशंका
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








