Weather News: देश के इन राज्यों में लू का रेड अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी ख़बर

today weather news in hindi
Weather News: आज भी देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आपको बता दें, मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कोंकण, गोवा, केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।आज भी देश के ज्यादातर राज्यों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आपको बता दें, मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कोंकण, गोवा, केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है।
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का कहर
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि मौसम विभाग ने 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिलों और मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 27 और 28 अप्रैल को तापमान चरम पर पहुंचने की संभावना है। वहीं गुरुवार को महाराष्ट्र के जलगांव में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह क्षेत्र का सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।
ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/lok-sabha-elections-2024-akhilesh-yadav-will-give-edge-to-the-election-campaign/
इन राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि, आंधी और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही बारिश और तेज हवाएं चलने से इन राज्यों के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 29 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होगी। इस बीच, 28 अप्रैल को सिक्किम में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली के लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। जब पहली बार पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हालांकि शाम को तेज हवाएं चली और हल्की बारिश हुई। शनिवार यानि आज हल्की बारिश के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान जताया है। और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप