Haryana News : हरियाणा विधानसभा का आगामी बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व-बजट प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों, आर्थिक स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी.
मुख्यमंत्री ने बताया कि संकल्प पत्र में किए गए 217 वादों में से 60 वादे पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 120 वादों पर तेजी से कार्य जारी है, उन्होंने कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
युवाओं को बड़ी सौगात, 25,573 सरकारी नियुक्तियां
मंत्रिमंडल गठन के साथ ही 25,573 युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी गईं. मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए योग्य युवाओं को अवसर प्रदान किए गए हैं. सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवाएं शुरू की गई हैं. वहीं ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को 2100 रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है.
CET-C परीक्षा का सफल आयोजन
मुख्यमंत्री ने बताया कि CET-C के लिए लगभग साढ़े 13 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा का सफल आयोजन किया गया, जो प्रशासनिक क्षमता और पारदर्शिता का उदाहरण है. हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां किसानों की 24 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाती हैं. इससे किसानों की आय में स्थिरता आई है.
बजट और आर्थिक प्रगति
वर्ष 2025-26 में कुल 248 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 77 बजट घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं. मुख्यमंत्री के अनुसार वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में राज्य की जीडीपी 12.67% की दर से बढ़ी है. हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है और पिछले 10 वर्षों में इसमें लगभग ढाई गुना वृद्धि हुई है.
वित्त आयोग और राजस्व में बढ़ोतरी
16वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार हरियाणा का केंद्रीय करों में हिस्सा बढ़कर 1.361% हो गया है, जो 15वें वित्त आयोग की तुलना में 24.52% की ऐतिहासिक वृद्धि दर्शाता है. वर्ष 2024-25 में राज्य के राजस्व में लगभग 52,376 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई.
रोजगार, शिक्षा और उद्योग में विस्तार
वर्ष 2023-24 तक लगभग 27 लाख लोगों को नए रोजगार अवसर प्रदान किए गए। 2005-2014 के बीच जहां 45 विश्वविद्यालय थे, वहीं 2015-2025 के दौरान 80 नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए. उद्योग और श्रमिकों के बीच समन्वय के लिए ‘उद्योग श्रमिक मैत्री परिषद’ का गठन किया गय. 2015-2025 के दौरान 20 लाख से अधिक MSME रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए. अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच हरियाणा का कुल निर्यात 19.10 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा.
2047 तक विकसित हरियाणा का लक्ष्य
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा केवल विकास ही नहीं कर रहा, बल्कि 2047 तक विकसित हरियाणा के रोडमैप पर भी काम कर रहा है, उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी बजट सत्र में राज्य की प्रगति को नई दिशा मिलेगी.
ये भी पढ़ें- गुजरात में 30 से अधिक स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड टीमें एक्टिव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









