चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम ‘शिव शक्ति’, जहां पड़े चंद्रयान-2 के पदचिह्न वो जगह अब ‘तिरंगा’

Share

Pm Modi: दो देशों के दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार सुबह बैगलुरूं में इसरो स्पेस सेंटर पहुंचे। पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सबोधिंत किया। इस दौरान पीएम मोदी भावुक होते नज़र आए। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है।

 पीएम मोदी ने बहुत सी अहम बाते कही जिसमें से उन्होंने दो महत्वपूर्ण जगहों का नामकरण किया है। जिस जगह पर चंद्रयान-3 का चंद्रमा लैंडर उतरा उस प्वाइंट को अब शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने कहा चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े वो अब तिरंगा कहलाएंगा। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने एक और अहम ऐलान किया और कहा 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया उस दिन को अब ‘नेशनल स्पेस डे’ (National Space Day) के रूप में मनाया जाएगा।  

पीएम मोदी ने कहा, ‘हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था। हमने वो किया जो पहले कभी किसी ने नहीं किया। मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वह दिन, वह एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है। जब टच डाउन कंफर्म हुआ तो जिस तरह यहां ISRO सेंटर में, पूरे देश में लोग उछल पड़े, वह दृश्य कौन भूल सकता है। कुछ स्मृतियां अमर हो जाती हैं। वह पल अमर हो गया। चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है, भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है. जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस Point को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा।

ये भी पढ़ें:Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर राजस्थान के मंत्री का अजब-गजब बयान- ‘चंद्रयान के सभी यात्रियों…’

अन्य खबरें