Advertisement

Whatsapp Update अब होगी यूजर्स की मौज! इंस्टाग्राम का यह फीचर व्हाट्सऐप पर, जल्द होगा रोलआउट

Share

Whatsapp Update

Advertisement

दुनियाभर में व्हाट्सऐप(Whatsapp Update) का इस्तेमाल काफी जोरो शोरों के साथ किया जाता है। इस कड़ी में कंपनी अपने यूजर्स को शानदार एक्सपीरिएंस देने के लिए कई अपडेट्स को ऐप के साथ जोड़ती रहती है।

Advertisement

इसी क्रम में कंपनी अब ऐक ऐसे फीचर पर काम कर रही है। जिसका इस्तेमाल करने से आपका एक्सपीरिएंस और भी शानदार हो जाने वाला है।

जल्द आने वाला है यह शानदार फीचर

फिलहाल इस फीचर पर कंपनी काम कर रही है। लेकिन जल्द ही इसे ऐप में रोलाउट किया जा सकता है। यूजर्स जल्द ही अपने व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट को सीधे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर कर सकेंगे। 

फिलहाल यह फिचर इस समय टेस्टिंग फेज में है। लेकिन इसे व्हाट्सएप ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। जिसके बाद जल्द ही इसे ऐप में लॉन्च किया जा सकेगा।

WabetaInfo ने दी जानकारी

कंपनी के इस फीचर की पुष्टि कंपनी पर निरंतर नजर बनाए रखने वाली कंपनी WabetaInfo की ओर से दी गई है। आप इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप स्टेट्स को अपडेट करते हुए यह ऑप्शन पा सकेंगे कि आपको यह स्टेट्स इंस्टाग्राम पर भी अपलोड करना है या फिर नहीं? हालांकि इसके लिए यूजर के पास कंट्रोल रहेगा कि कौन से स्टेटस अपडेट शेयर किए जाएं।

ऐप इंटरफेस में होगा बदलाव

इस फीचर के ऐप में आने के बाद आपको कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे जैसे इस नए अपडेट में व्हाट्सएप स्टेटस को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करने के लिए एक नया बटन दिखाई दे रहा है। वहीं फिलहाल आधिकारीक तौर पर फीचर के रोलआउट की जानकारी सामने नहीं आई है।

इस ऐप पर कर रहें है इस्तेमाल

इस फीचर का इस्तेमाल आप सभी शायद फेसबुक पर कर रहें होंगे यानी कभी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए आपके पास एक ऑप्शन दिखाई देता है।

जिसमें यह पूछा जाता है कि क्या आप इसे फेसबुक पर भी पोस्ट करना चाहते है या फिर नहीं? ऐसे ही फीचर पर काम करते हुए कंपनी इसे अब व्हाट्सऐप के साथ भी जोड़ने जा रही है।

इस से यूजर का कंटेंट शेयरिंग एक्सपीरिएंस काफी ज्यादा बढ़ जाने वाला है।

यह भी पढ़े: अब इस आवाज से मिलेगा छुटकारा! This Call Is Now Being Recorded, बस करना होगा यह काम

Follow Us On:https://twitter.com/home

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें