Advertisement

बिहारः अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें युवा- मुकेश सहनी

Mukesh Sehani

Mukesh Sehani

Share
Advertisement

Mukesh Sehani: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी झारखंड के साहेबगंज और बिहार के नवगछिया पहुंचे। इस दौरान वीआईपी प्रमुख ने दोनों स्थानों पर विशाल रैली को संबोधित किया। सहनी ने साहेबगंज के मटियाल और नवगछिया के कचहरी मैदान में रैली को संबोधित करते हुए लोगों से खासकर युवाओं से अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

Advertisement

Mukesh Sehani: वोट की ताकत समझने की अपील

उन्होंने कहा कि अपने वोट की ताकत और वोट बैंक को समझने से ही समाज में बदलाव आएगा। इस दौरान आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया।

Mukesh Sehani: बोले, नहीं मिली निषादों को आजादी

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दीं, लेकिन हमें आज भी सही आजादी नहीं मिली। आजादी के बाद भी निषाद को गुलामी का ही जीवन गुजारना पड़ रहा है।

‘एकजुट हुए तो दिल्ली दूर नहीं’

सहनी ने कहा कि आज देश के दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद भाइयों को आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। अगर आज निषाद एकजुट हुए तो पटना और बिहार क्या दिल्ली भी हमसे दूर नहीं है।

‘निषादों के लिए बनता है बजट’

उन्होंने कहा कि जो हमारी सुनेगा उसकी हम भी सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे। आज निषादों के लिए बजट बनता है लेकिन हमारी सरकार में उचित प्रतिनिधित्व नहीं रहने के कारण उसका सही लाभ हमे नहीं मिल पाता है। सहनी ने कहा कि आरक्षण नहीं मिलने के कारण आज निषाद आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: बिहारः गोपालगंज में छह नव नियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें