
Shalimar Bagh Murder : देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य जगहों पर अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे दिनदहाड़े किसी भी तरह के अपराध को अंजाम देने में झिझक नहीं रहे हैं। ताजा खबर दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र की है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान
दरअसल, यह घटना आज सुबह 11 बजे की है जब अपराधियों ने इस संगीन घटना को अंजाम दिया। मृतका का नाम रचना यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, रचना यादव के पति की भी तीन साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसे न्याय दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रचना केस लड़ रही थी।
अपने पति के केस को लड़ते हुए मृतका सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। खबर है कि मृतका के पति के कुछ हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। वहीं अब महिला की मौत के बाद उन्हीं अपराधियों पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मुख्य गवाह थी मृतका
बता दें कि रचना यादव अपने पति के केस में मुख्य गवाह थी, जिसकी आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब शालीमार बाग थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी स्कूल में पढ़ाई करती है।
ये भी पढ़ें –अनाज भवन में लोहड़ी के जश्न में शामिल हुए लाल चंद कटारूचक्क, मस्ती के बाद DFSC के साथ की बैठक की अध्यक्षता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









