Rajasthan : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, कई पुलिस कर्मी घायल

Rajasthan : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलट गई। छह पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। बता दें कि बाइक सवार गुजर रहा था। उसको बचाते हुए बुलेरो गाड़ी पलट गई। यह हादसा पाली जिले के रोहट और पणिहारी चौराहे के पास का बताया जा रहा है। वसुंधरा राजे कैबिनेट मंत्री ओटाराम देवासी के माता के निधन पर सांत्वना देने पहुंची थीं।
वसुंधरा राजे ने घायलों से की बात
जानकारी के लिए बता दें कि महादेव होटल के पास से काफिला गुजर रहा था। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलट गई, जो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उन्हें बाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में, जो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसमें रुपाराम, भाग, चंद, सूरज, नवीन और जितेंद्र शामिल हैं। वसुंधरा राजे ने घायल पुलिस कर्मियों से बात की। स्थानीय विधायक अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल – चाल जाना है।
आपको बता दें कि ओटाराम के घर से लौटते वक्त हादसा हुआ है, जब जीप पलट गई तो काफिला रुक गया और वसुंधरा राजे को बताया गया। वसुंधरा राजे ने एंबुलेंस बुलाई और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
यह भी पढ़ें : भारत-बांग्लादेश सीमा के पास एक पाकिस्तानी आतंकवादी जावेद मुंशी हुआ गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप