Delhi NCR

दिल्ली-NCR में उमस के बीच बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weathe : दिल्ली-NCR में बुधवार को हल्की बारिश के बावजूद उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी. राजधानी और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस दोनों का सामना करना पड़ सकता है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार 27 अगस्त को दिल्ली में आसमान बादलों से घिरा रहेगा. न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है.

इस दौरान दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी. दिन में इनकी रफ्तार 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है.

बुधवार को 8.8 मिमी बारिश

बुधवार 26 अगस्त को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था. अधिकतम तापमान करीब 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटों में सुबह 8:30 बजे तक राजधानी में 8.8 मिमी बारिश दर्ज हुई. गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और नोएडा में 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

भारी बारिश का अनुमान

बुधवार को कुछ इलाकों में बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़कने की घटनाएं भी हुईं. दक्षिण-पूर्वी हवाओं की अधिकतम गति करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार, 1 सितंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है. वहीं उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें- इस्लामाबाद में दर्दनाक हादसा, PIMS अस्पताल में लगी आग, 15 बच्चे जिंदा जले

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button