Islamabad Hospital Fire : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अस्पताल की स्त्री रोग वार्ड स्थित नर्सरी में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसे के समय नर्सरी में कुल 16 नवजात मौजूद थे, जिनमें से केवल एक बच्चे को सुरक्षित बचाया जा सका।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नर्सरी में लगे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट के बाद आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग पूरे वार्ड में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। दमकल की छह गाड़ियों और चार एम्बुलेंस की मदद से राहत कार्य चलाया गया।
प्रशासन ने एक जांच समिति का गठन किया
अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे के कारणों की जांच के लिए प्रशासन ने एक जांच समिति का गठन किया है। समिति यह पता लगाएगी कि आग कैसे लगी और घटना के पीछे कौन से कारण जिम्मेदार थे।
PIMS अस्पताल प्रमुख संस्थानों में शामिल
PIMS अस्पताल इस्लामाबाद के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल है, जहां इस्लामाबाद अस्पताल, चिल्ड्रन्स अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- पंजाब बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से भेजी गई 45 किलो हेरोइन और 3 किलोग्राम ICE बरामद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









