13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ जाएंगी प्रियंका गांधी, तैयारियों में जुटी कांग्रेस

Share

Raipur- कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दौर पर रहेंगी। प्रियंका गांधी अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान बस्तर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके लिए कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। दरअसल, प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया था। जिसके बाद प्रियंका गांधी का बस्तर दौरा तय गया है। बस्तर में प्रियंका गांधी का यह पहला दौरा रहने वाला है।

गांधी के परिवार से राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बाद अब बस्तर की जनता को प्रियंका गांधी संबोधित करने वाली हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने बैठक की है। मंत्री लखमा ने संभाग मुख्यालय जगदलपुर में दौरे को लेकर बैठक में शामिल हुए हैं।

इस दौरान संसदीय सचिव, विधायक, जिला पदाधिकारी, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं। दरअसल, अपने बस्तर दौरे में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी राहुल गांधी मसले को घर-घर पहुंचाने का काम कर रही हैं। वहीं बस्तर दौरे के दौरान महिलाओं को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी साथ ही मोदी सरकार की खामियों को भी जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर बरसने का कोई मौंका नहीं छोड रही है। ऐसे में बस्तर में प्रियंका गांधी केंद्र सरकार को लेकर क्या कुछ बयान देती हैं यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें